चोट के बावजूद आईपीएल 2025 में खेलते रहे चहल, आरजे महवश ने किया खुलासा

अमर उजाला

Fri, 6 June 2025

Image Credit : rj.mahvash Instagram

आईपीएल 2025 का सीजन खत्म हो चुका है और आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीत लिया है। स्पिनर युजवेंद्र चहल पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम अंत में जाकर चैंपियन बनने से चूक गई

Image Credit : इंस्टाग्राम@yuzi_chahal23

चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब किंग्स का समर्थन करती दिख रही हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम@rj.mahvash

इसके कैप्शन में महवश ने लिखा कि पंजाब किंग्स ने अंतिम मैच तक लड़ाई लड़ी और शानदार खेल खेला। खासकर युजवेंद्र चहल ने क्योंकि उनकी पसलियों और अंगुली में चोट थी। इसके आगे उन्होंने लिखा कि चहल ने पूरे आईपीएल सीजन तीन फ्रैक्चर के साथ खेला

Image Credit : rj.mahvash Instagram

चहल कलाई में चोट के कारण क्वालिफायर-1 सहित कुल तीन मैच में नहीं खेले थे, वह क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में शामिल थे

Image Credit : इंस्टाग्राम@yuzi_chahal23

महवश ने उन्हें दर्द में कराहते और रोते हुए देखा था, लेकिन इसके बावजूद चहल ने हार नहीं मानी और खेलते रहे

Image Credit : इंस्टाग्राम@rj.mahvash

मालूम हो कि महवश आईपीएल 2025 में कई मौकों पर पंजाब किंग्स का समर्थन करने के लिए स्टेडियम भी पहुंची थीं

Image Credit : इंस्टाग्राम@rj.mahvash

'अंदर जश्न चल रहा था, बाहर लोग मर रहे थे...', मनोज तिवारी ने RCB को लताड़ा

ANI
Read Now