अमर उजाला
Mon, 20 October 2025
जामनगर उत्तर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाली रिवाबा पहली बार विधायक बनी थीं और उन्होंने 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। अब उन्हें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार में मंत्री बनाया गया है।
रिवाबा ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ ली। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जिसमें रिवाबा जडेजा भी शामिल हैं।
रिवाबा और रवींद्र जडेजा की बहन नैना दोनों दोस्त थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2015 में एक बार नैना और रिवाबा घर पहुंचे तो रवींद्र भी मौजूद थे।
ये रवींद्र और रिवाबा की पहली मुलाकात थी। नैना ने दोनों को एक-दूसरे से मिलवाया था। पहली मुलाकात में ही रवींद्र अपना दिल रिवाबा को दे बैठे थे। फिर क्या था... चट मंगनी और पट ब्याह।
U को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 11 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?