अमर उजाला
Tue, 6 February 2024
आईपीएल 2024 के लिए दिसंबर में हुई नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया
एमआई को पांच बार खिताब दिलाने वाले रोहित के पद से हटने के बाद टीम के नेतृत्व का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंप दिया गया
नीलामी से पहले हार्दिक को मुंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। टीम मैनेजमेंट का ये फैसला प्रशंसकों को रास नहीं आया
इसके बाद टीम की आलोचना हुई। हालांकि, अब टीम के कोच मार्क बाउचर ने इस फैसले के पीछे का कारण स्पष्ट किया है जिसपर हिटमैन की पत्नी ने भी रिएक्ट किया है
बाउचर ने एक पॉडकास्ट में कहा- मेरे हिसाब से यह पूरी तरह से एक क्रिकेटिंग फैसला था। हमने हार्दिक को बतौर खिलाड़ी टीम में वापस लाने के लिए विंडो पीरियड देखा
उन्होंने कहा- मेरे अनुसार, मुंबई इंडियंस में यह ट्रांजिशन फेज है। ज्यादातर भारतीय लोग ये नहीं समझ पाते हैं। लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन भावनाओं को इन सबसे दूर रखना पड़ता है
बाउचर ने कहा- यह सिर्फ क्रिकेटिंग फैसला है और मुझे लगता है कि इससे रोहित शर्मा का बेस्ट निकल कर आएगा। उन्हें क्रीज पर जाकर रन बनाने का आनंद लेने दीजिए
बाउचर ने इस फैसले के पीछे आईपीएल के गैर-क्रिकेट पक्ष को एक कारण बताया। उन्होंने इसके पीछे आईपीएल में रोहित की फैन फॉलोइंग और आईपीएल की चकाचौंध को वजह बताया है
बाउचर ने कहा- मेरे कहने का मतलब है कि मैंने जिन चीजों के बारे में बात की है उनमें से एक यह है कि जब आप आईपीएल में उतरते हैं तो बहुत सारी चीजें चल रही होती हैं
उन्होंने कहा- फोटोशूट है और फैंस रोहित को देखते ही उनमें शामिल हो जाते। ऐसे में उनका ध्यान क्रिकेट पर नहीं रह पाता। यह विज्ञापन और उस तरह के सभी चीजों को लेकर है
बाउचर के इस बयान पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पॉडकास्ट के कमेंट में लिखा "इसमें बहुत सारी चीज़ें गलत हैं...।"
रितिका के इस रिएक्शन ने एक बार फिर रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने के विवाद को हवा दे दी है। प्रशंसक टीम मैनेजमेंट के इस निर्णय की आलोचना कर रहे हैं
सिर्फ तेज दिमाग वाले लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं एक चिड़िया