अमर उजाला
Fri, 5 July 2024
भारत को विश्व विजेता का खिताब जिताकर कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को स्वदेश लौटे तो पूरे देश उनके स्वागत में खुशी से झूम उठा
पहले उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर इस्तकबाल किया गया, बाद में मुंबई की जनता ने गले लगाया
मुंबई के लिए रवानगी से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
इस दौरान सभी खिलाड़ियों को पीएम ने बधाई दी और विश्व विजेता बनने की शुभकामनाएं दीं
पीएम मोदी से इस बातचीत के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया, जब वह एक्सीडेंट की वजह से मैदान से दूर हो गए थे
पंत ने बताया कि उनके एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी ने क्रिकेटर की मां को फोन किया था
This browser does not support the video element.
पंत ने आगे बताया कि शुरुतआत में दिक्कत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे हौसला बढ़ता गया और मेहनत के दम पर वह एक बार फिर मैदान तक पहुंच गए
घर पहुंचे रोहित शर्मा तो भाई और दोस्तों ने इस तरह किया स्वागत, देखें वीडियो