बल्लेबाजी के दौरान बांग्लादेश की फील्डिंग क्यों सेट करने लगे थे पंत? खुद किया खुलासा

अमर उजाला

Sun, 22 September 2024

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मेहमान टीम की फील्डिंग सेट की थी

Image Credit : Screen Grab

मैच खत्म होने के बाद पंत ने अब इस रहस्य से पर्दा उठाया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था

Image Credit : BCCI

भारत ने बांग्लादेश को इस मैच में 280 रनों से हराया, लेकिन मैच के तीसरे दिन पंत ने ऐसा काम किया जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया

Image Credit : @RishabhPant17

पंत ने बताया कि उन्होंने ऐसा पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा से प्रेरणा लेते हुए किया। पंत के अनुसार, जडेजा ने उन्हें प्रतिद्वंद्वी या स्थिति की परवाह किए बिना हमेशा खेल की गुणवत्ता सुधारने का लक्ष्य रखने की सलाह दी थी 

Image Credit : BCCI

पंत ने कहा कि जब उन्होंने देखा कि जो फील्डर एक ही क्षेत्र में खड़े हैं और कोई भी मिड विकेट पर मौजूद नहीं है तो उन्होंने बांग्लादेश के फील्डरों को खाली स्थान पर खड़े होने का सुझाव दिया था। पंत के अनुसार, क्रिकेट बेहतर होनी चाहिए, चाहे दूसरे टीम की ही क्यों ना हो

Image Credit : twitter

पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह बल्लेबाजी करने के दौरान बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करते नजर आए थे 

Image Credit : BCCI

पंत ने इस मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी और शतक जड़ा था। पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पहली बार भारत के लिए टेस्ट मैच खेल रहे थे

Image Credit : BCCI

मैच खत्म होने के बाद अश्विन की बेटियों से मिले रोहित शर्मा, देखें क्यूट वीडियो

BCCI
Read Now