अमर उजाला
Sat, 12 July 2025
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में अर्धशतक लगाया
पंत ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत का यह इंग्लैंड के खिलाफ छठा टेस्ट अर्धशतक है
राहुल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। यह तीसरी बार है जब इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में शतकीय साझेदारी की है
पंत हालांकि, 112 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। पंत भले ही आउट हो गए, लेकिन वह इंग्लैंड में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं
पंत ने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। रिचर्ड्स ने इंग्लैंड में 34 छक्के लगाए हैं, जबकि पंत अब तक 36 छक्के लगा चुके हैं
न्यूजीलैंड के टिम साउदी 30 और भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 27 छक्के लगाकर इस सूची में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं
तस्वीर में छिपी है गिलहरी, पारखी नजरें ही ढूंढ पाएंगी