अमर उजाला
Fri, 7 July 2023
दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए
दुनियाभर के तमाम क्रिकटर्स और क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा धोनी के लिए पोस्ट कर रहे हैं
रवींद्र जडेजा ने लिखा- 2009 से लेकर आज तक और हमेशा के लिए आप मेरा प्रेरणा रहेंगे। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं माही भाई। जल्द ही सीएसके में मिलते हैं।"
हार्दिक ने धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे पसंदीदा माही
बीसीसीआई ने भी धोनी के लिए 70 सेकंड का स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा, "भगवान आप पर अनंत आशीर्वाद बनाए रखें। जन्मदिन मुबारक हो। जन्मदिन मुबारक हो धोनी भाई।"
सचिन तेंदुलकर ने भी धोनी को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा- आप हमेशा अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह ही ऊंचा उड़ता रहे हैं।
ऋषभ पंत ने धोनी के बर्थडे पर केक काटा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- माही भाई आप तो हो नहीं पास, लेकिन आपके लिए केट काट लेता हूं। हैप्पी बर्थडे
This browser does not support the video element.
टीम इंडिया और सीएसके में धोनी के पूर्व साथी सुरेश रैना ने लिखा, "मेरे बड़े भाई धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! पिच साझा करने से लेकर अपने सपने साझा करने तक, हमने जो बॉन्ड बनाया है वह अटूट है
This browser does not support the video element.
टीम इंडिया से 2021 टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके और धोनी की देखरेख में बढ़े मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लिखा- थैंक यू माय लीडर, माय लीजेंड
मयंक अग्रवाल ने धोनी को याद करते हुए एक अंग्रेजी कविता लिखी है
युजवेंद्र चहल ने भी धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है
चहल की पत्नी धनश्री ने स्पेशल मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे माही भाई! हमें यह सिखाने के लिए धन्यवाद कि चुनौतियां बाधाएं नहीं हैं बल्कि विकास के अवसर हैं। आप हमारी सच्ची प्रेरणा हैं
हरभजन ने धोनी को बाहुबली बताया और लिखा- आप हमेशा लोगों के प्रेरणास्त्रोत बने रहें
तिलक वर्मा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माही भाई। मुझे वो सारी बातें और सलाह याद हैं जो आपने मुझे दी थीं
मुनफ पटेल ने लिखा- लीजेंड को हैप्पी बर्थडे
कुलदीप यादव ने लिखा- एक आइकन, लीजेंड और प्रेरणास्त्रोत। हैप्पी बर्थडे माही भाई
This browser does not support the video element.
आंध्र प्रदेश के नंदीगाम में धोनी को बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए। यह कट आउट 77 फीट ऊंचा है। लोगों ने कट आउट को दूध से भी नहलाया
कैफ और आरपी सिंह ने भी धोनी को स्पेशल पोस्ट के जरिये बर्थडे विश किया
क्रुणाल पांड्या ने भी धोनी के लिए स्टोरी लगाई
टीम इंडिया ने जीता दिल, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को दिए बैट-जूते, Video