अमर उजाला
Thu, 26 September 2024
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फेक न्यूज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है
उन्होंने एक एक्स यूजर को उनके आरसीबी में शामिल होने की खबर साझा करने पर लताड़ लगाई है
दरअसल, गुरुवार को एक यूजर ने दावा किया कि, "पंत ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने मैनेजर के माध्यम से आरसीबी से संपर्क किया था"
यूजर ने आगे लिखा- "उन्हें वहां कप्तानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन आरसीबी के प्रबंधन ने उन्हें अस्वीकार कर दिया"
इसके जवाब में पंत ने लिखा- "फर्जी खबर। आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं। समझदार बनो दोस्तों। बिना वजह अविश्वसनीय माहौल मत बनाओ"
बता दें कि, ऋषभ पंत फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में खेलते दिख रहे हैं
पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 39 रन और दूसरी पारी में 109 रन बनाए। अब उनकी नजर दूसरे टेस्ट में भी ऐसे ही प्रदर्शन पर है
ये छह दिग्गज खेल चुकी हैं सभी आठ महिला टी20 विश्व कप, लिस्ट में एक भारतीय भी