अमर उजाला
Wed, 4 October 2023
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को अपना 26वां जन्मदिन मनाया
बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल समेत कई खिलाड़ियों ने मिलकर पंत का जन्मदिन धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया
This browser does not support the video element.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शॉ और अक्षर पंत के चेहरे पर केक लगाते हुए नजर आ रहे हैं, पंत के पूरे चेहरे पर केक ही केक लगा है
पृथ्वी पंत के चेहरे और सिर पर केक लगाते हुए नजर आए, तो अक्षर ने पंत के दोनों हाथों को पकड़ रखा है। शॉ के बाद अक्षर भी पंत के बालों में केक लगाते हुए दिख रहे हैं
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों एनसीए में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। पिछले साल के अंत में वह कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे
इसके बाद उनको सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। माना जा रहा है कि पंत आईपीएल 2024 तक फिट हो जाएंगे
बीसीसीआई ने पंत की हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया था कि उन्होंने बैटिंग और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है
सापों को खा जाती है ये बकरी, पाकिस्तान की है राष्ट्रीय पशु