जन्मदिन पर केक में सराबोर हुए ऋषभ पंत, अक्षर-पृथ्वी भी रहे मौजूद, VIDEO

अमर उजाला

Wed, 4 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को अपना 26वां जन्मदिन मनाया

Image Credit : सोशल मीडिया

बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल समेत कई खिलाड़ियों ने मिलकर पंत का जन्मदिन धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शॉ और अक्षर पंत के चेहरे पर केक लगाते हुए नजर आ रहे हैं, पंत के पूरे चेहरे पर केक ही केक लगा है

Video Credit :

पृथ्वी पंत के चेहरे और सिर पर केक लगाते हुए नजर आए, तो अक्षर ने पंत के दोनों हाथों को पकड़ रखा है। शॉ के बाद अक्षर भी पंत के बालों में केक लगाते हुए दिख रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों एनसीए में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। पिछले साल के अंत में वह कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद उनको सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। माना जा रहा है कि पंत आईपीएल 2024 तक फिट हो जाएंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने पंत की हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया था कि उन्होंने बैटिंग और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है

Image Credit : सोशल मीडिया

सापों को खा जाती है ये बकरी, पाकिस्तान की है राष्ट्रीय पशु

iStock
Read Now