अमर उजाला
Fri, 4 October 2024
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं
दिसंबर 2022 में भीषण सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्होंने इस साल अप्रैल में मैदान पर वापसी की थी
2022 में बांग्लादेश दौरे से लौटने के बाद पंत अपने घर रुड़की जा रहे थे कि रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी
पंत वह कार खुद ड्राइव कर रहे थे। कार में बाद में आग भी लग गई थी, लेकिन पंत सही समय पर जख्मी हालत में कार से बाहर आ चुके थे
पंत को काफी चोट आई थी। इस खिलाड़ी ने पिछले लगभग डेढ़ साल में काफी कुछ सहा है। हालांकि, उनकी वापसी की कहानी काफी प्रेरणादायक रही है।
बैसाखी के सहारे चलने से लेकर अब पूरी तरह फिट घोषित होने तक पंत ने काफी मेहनत की है
अब वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में एक बार फिर खेलते दिख रहे हैं। हाल ही में पंत को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते देखा गया था
भाई मुशीर के एक्सीडेंट के बाद सरफराज ने परिवार से किए इस वादे को निभाया, जानें