अमर उजाला
Sat, 19 October 2024
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है
पंत चौथे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने अब तक 56 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों के सहारे 53 रन बना लिए हैं
पंत मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे, लेकिन शनिवार को बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने सरफराज खान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है
पंत ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया है और वह टेस्ट में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं
भारत के स्टार बल्लेबाज पंत ने 62 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया
धोनी ने 69 पारियों में टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन पूरे किए थे, जबकि एक अन्य भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने 82 पारियों में ऐसा किया था
पंत और सरफराज की शतकीय साझेदारी से भारत अच्छी स्थिति में पहुंच गया है और वह अब न्यूजीलैंड से 12 रन ही पीछे चल रहा है
भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने कोहली, लक्ष्मण को पीछे छोड़ा