अमर उजाला
Sat, 19 October 2024
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की
पंत ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा। चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत ने सरफराज खान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है
पंत मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था, लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और टीम को मुश्किल से उबारा
पंत ने इसके साथ ही करियर में एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है और वह टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं
पंत 62 पारियों में 18 बार 50 से अधिक का स्कोर इस प्रारूप में बना चुके हैं। वहीं, टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने भी 87 पारियों में टेस्ट में 18 बार 50 से अधिक का स्कोर किया है
इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं जिन्होंने 144 टेस्ट पारियों में 39 पार 50 से अधिक का स्कोर किया है
ऋषभ पंत ने हासिल की खास उपलब्धि, इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ा