अमर उजाला
Wed, 10 April 2024
पाकिस्तान क्रिकेट में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान हुआ
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम इस सीरीज में उतरेगी। इस सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम की भी टीम में वापसी हुई है
दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, अब यू टर्न लेते हुए वापसी की है और इनका टी20 विश्व कप में खेलना तय माना जा रहा है
हालांकि, इससे पाकिस्तान के कुछ पूर्व कप्तान नाराज हो गए हैं। मोहम्मद हफीज ने निराशा जाहिर की है
पूर्व कप्तान और टीम के पूर्व निदेशक हफीज ने एक्स पर लिखा- #RIP घरेलू क्रिकेट। उन्हें हाल ही में पीसीबी ने टीम डायरेक्टर पद से बर्खास्त कर दिया था
वहीं, आमिर के चयन की पूर्व टेस्ट कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा ने 2010 के स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में उनकी भूमिका के लिए आलोचना की थी
रमीज ने कहा था कि अगर वह टीम में होते और अगर उनके बेटे ने स्पॉट फिक्सिंग की होती तो वह उसे टीम में वापस नहीं आने देते
स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में दोषी ठहराए गए आमिर ने इंग्लैंड में कुछ समय जेल भी बिताया था। उन्होंने आखिरी बार 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। फिर पूर्व कोचों मिसबाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मतभेदों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया
इमाद ने नवंबर 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन बोर्ड और चयनकर्ताओं के मनाने के बाद रिटायरमेंट वापस ले ली
न्यूजीलैंड की टीम अपने कई स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी। केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, इमाद वसीम, फखर जमान, मोहम्मद आमिर, सैम अयूब, शादाब खान, इरफान खान नियाजी, इफ्तिखार अहमद, आजम खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, इरफान खान नियाजी, जमान खान, अबास अफरीदी, अबरार अहमद और उसामा मीर।
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेन लिस्टर, कोल मैककोंची, एडम मिल्ने, जिमी नीशाम, विल ओ'राउरके, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी।
18 अप्रैल से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय की शुरुआत हो रही है। दस दिन तक चलने वाली इस सीरीज के तीन मैच रावलपिंडी और दो मैच लाहौर में खेले जाएंगे
नीतीश रेड्डी ने तोड़ दिया रोहित-रैना का बड़ा IPL रिकॉर्ड, जानें