अमर उजाला
Wed, 22 May 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ रहे हैं
मंगलवार को खेले गए क्वालिफायर-1 में उनकी टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया और फाइनल में एंट्री कर ली
अब कोलकाता 26 मई को क्वालिफायर-2 में जीत हासिल करने वाली टीम से भिड़ेगी। आज आरसीबी और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा
इस बीच सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुने जाने पर चर्चा करते देखा जा रहा है
This browser does not support the video element.
रिंकू ने कहा, "जबसे मैंने क्रिकेट खेला है, मैंने जूनियर स्तर पर कुछ ट्रॉफियां जीती हैं। लेकिन सीनियर लेवल पर नहीं जीती. मैं वर्ल्ड कप में जा रहा हूं और ट्रॉफी पकड़ना चाहता हूं, मुझे उम्मीद है कि हम जीतेंगे। मेरा सपना अपने देश के लिए एक बड़ी ट्रॉफी जीतना और उसे अपने हाथों में उठाना है"
रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की थी जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि उप-कप्तानी का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंपा गया है
क्या होता है एयर टर्बुलेंस, जानिए कैसे हजारों फीट ऊंचाई पर फंस जाता है विमान?