अमर उजाला
Wed, 13 December 2023
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी की है
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार है, वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान काफी पीछे छूट गए हैं
इतना ही नहीं पिछले कुछ समय से टी20 में शानदार बल्लेबाजी कर रहे रिंकू सिंह ने भी जबरदस्त छलांग लगाई है
दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 36 बॉल पर 56 रन बनाए थे। इसका फायदा उन्हें मिला है। वह टी20 बल्लेबाजों में 865 रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं
दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं, जो अब सूर्यकुमार यादव से काफी पीछे रह गए हैं। रिजवान की रेटिंग अब 787 की है
तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम हैं। बाबर आजम 734 की रेटिंग के साथ चौथे और राइली रूसो 695 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर हैं
टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह की भी शीर्ष 100 टी20 बल्लेबाजों में एंट्री हो गई है। रिंकू टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 46 स्थान की छलांग के साथ 59वें पायदान पर आ गए हैं
भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा। फिलहाल अफ्रीकी टीम 1-0 से आगे है
रोहित-रितिका की शादी के आठ साल पूरे, देखें क्यूट फोटोज