Reports: बड़े बदलाव के संकेत! हार्दिक की जगह यह खिलाड़ी बन सकता है उप-कप्तान

अमर उजाला

Tue, 30 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

टी20 वर्ल्ड कप जून में खेला जाना है। इससे पहले अब टीमों के चयन को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है

Image Credit : IPL/BCCI/CricketWorldCup

टूर्नामेंट के लिए अगले कुछ घंटों में टीम इंडिया का एलान हो सकता है। इसके लिए मंगलवार को चयन समिति और अगरकर की बैठक भी है

Image Credit : IPL/BCCI/CricketWorldCup

भारतीय टीम में किन 15 खिलाड़ियों को जगह मिलेगी ये तो एक बड़ा सवाल है, लेकिन उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है

Image Credit : IPL/BCCI

अभी भी कुछ ऐसे स्लॉट्स हैं, जिन पर चर्चा जारी है। इसके अलावा अब उपकप्तान को लेकर भी नई खबरें सामने आ रही हैं

Image Credit : BCCI/ICC/IPL

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया की उपकप्तानी की रेस में ऋषभ पंत आ चुके हैं। फिलहाल उपकप्तान हार्दिक पांड्या थे, लेकिन अब अचानक इस रेस में पंत शामिल हो चुके हैं

Image Credit : IPL/BCCI

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक टीम के उपकप्तान थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आगामी टूर्नामेंट के लिए पहली पसंद नहीं हैं। ऐसे में पंत को यह पद मिल सकता है

Image Credit : IPL/BCCI

जय शाह ने हाल ही में जब रोहित को टी20 विश्व कप के लिए कप्तान नियुक्त किया था तो हार्दिक को उपकप्तान बताया था, लेकिन उनका हालिया फॉर्म बेहद निराशाजनक रहा है

Image Credit : IPL/BCCI

ऐसे में पंत को यह बड़ा जिम्मा सौंपा जा सकता है। पंत फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं और वह पहले भी टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं

Image Credit : IPL

नरेन ने ईडन गार्डेंस पर दर्ज की खास उपलब्धि, इस मामले में मलिंगा को पीछे छोड़ा

Social Media
Read Now