IPL: द्रविड़ के राजस्थान के कोच बनने के बाद अब इस टीम से जुड़ सकते हैं संगकारा

अमर उजाला

Fri, 6 September 2024

Image Credit : IPL/BCCI/PTI

राहुल द्रविड़ की राजस्थान रॉयल्स में कोच के रूप में वापसी से फ्रेंचाइजी में बड़ा फेरबदल हुआ है। ऐसा माना जा रहा है भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी राजस्थान फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं

Image Credit : PTI/IPL/BCCI

हालांकि, इस बीच आरआर फ्रेंचाइजी को एक झटका भी लग सकता है। राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, कुमार संगकारा इस फ्रेंचाइजी को छोड़ सकते हैं।

Image Credit : PTI/IPL/BCCI

दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संगकारा ने मेंटर की भूमिका के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ बातचीत शुरू कर दी है

Image Credit : PTI/IPL/BCCI

ऐसा होता है तो वह गौतम गंभीर की जगह लेंगे, जिन्होंने टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के लिए केकेआर के मेंटर का पद छोड़ दिया था

Image Credit : IPL/BCCI/PTI

केकेआर के सहयोगी स्टाफ में और भी बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि सहायक कोच अभिषेक नायर ने भी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम से जुड़ने का फैसला किया है।

Image Credit : PTI/IPL/BCCI

नाइट राइडर्स के पास वर्तमान में केवल चंद्रकांत पंडित मुख्य कोच हैं और भरत अरुण गेंदबाजी कोच हैं। केकेआर के फील्डिंग कोच रेयान टेन डेशकाटे भी भारतीय टीम में गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो गए हैं।

Image Credit : PTI/IPL/BCCI

टेलीग्राफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर मेंटर की भूमिका के लिए संगकारा के साथ बातचीत कर रहा है, हालांकि श्रीलंका के महान खिलाड़ी के पास कुछ अन्य फ्रेंचाइजी से भी प्रस्ताव हैं। अगले कुछ दिनों में इस फैसले को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

Image Credit : PTI/IPL/BCCI

संगकारा पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान के लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार रहे हैं। संगकारा 2021 में रॉयल्स में शामिल हुए और संजू सैमसन की कप्तानी में टीम को 2022 में आईपीएल फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में मदद की।

Image Credit : PTI/IPL/BCCI

आईपीएल 2024 में एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराने से पहले राजस्थान अंक तालिका में नंबर तीन पर रहा था। लेकिन, फ्रेंचाइजी लगातार आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंच सकी।

Image Credit : IPL/BCCI

मुंबई की सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग

PTI
Read Now