वनडे विश्व कप में भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड, किसने सबसे ज्यादा रन बनाए

अमर उजाला

Tue, 25 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप खेला जाना है, टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्तूबर को होगी

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे पहले हम आपको वनडे विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

1. मोहम्मद अजहरुद्दीन (1992, 1996, 1999)

वनडे विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अजहरुद्दीन के नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 23 मैचों में 35.33 की औसत से 636 रन बनाए। इसमें 6 अर्धशतक शामिल है

Image Credit : सोशल मीडिया

2. एमएस धोनी (2011, 2015)

धोनी ने इस टूर्नामेंट के 17 मैचों में 53.11 की औसत से 478 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है
Image Credit : सोशल मीडिया

3. सौरव गांगुली (2003)

गांगुली ने वनडे विश्व कप में बतौर कप्तान 11 मैचों में 58.12 की औसत से 465 रन बनाए। इसमें तीन शतक शामिल हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

4. कपिल देव (1983, 1987)


कपिल देव ने इस टूर्नामेंट के 15 मैचों में कप्तानी की और 56.87 की औसत से 455 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है

Image Credit : सोशल मीडिया

5. विराट कोहली (2019)

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में बतौर कप्तान नौ मैचों में 55.37 की औसत से 443 रन बनाए। इसमें पांच अर्धशतक शामिल है
Image Credit : सोशल मीडिया

6. राहुल द्रविड़ (2007)

द्रविड़ ने इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान तीन मैचों में 40.50 की औसत से 81 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है

Image Credit : सोशल मीडिया

7. एस वेंकटराघवन

वेंकटराघवन ने इस टूर्नामेंट में छह मैचों में कप्तानी की और 49 की औसत से 49 रन बनाए

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा का यह बतौर कप्तान पहला वनडे विश्व कप होगा

Image Credit : सोशल मीडिया

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर

istock
Read Now