रोहित के दूसरी बार पिता बनने पर तिलक-SKY और सैमसन के मजेदार रिएक्शंस

अमर उजाला

Sun, 17 November 2024

Image Credit : instagram @ rohit sharma ritika sajdeh

भारत के टी20 स्टार सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा को उनके परिवार में एक नए सदस्य के आने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।

Image Credit : instagram @ rohit sharma ritika sajdeh

रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया। रोहित ने शनिवार को इसको लेकर एक भावुक पोस्ट भी किया था और लिखा था 'हम चार हैं।'

Image Credit : instagram @ rohit sharma ritika sajdeh

वहीं, सूर्यकुमार, तिलक और सैमसन ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 के बाद इस जानकारी को साझा किया था और खुशी जताई थी

Image Credit : instagram @ rohit sharma ritika sajdeh

तिलक ने कहा, 'आपके लिए बहुत खुश हूं रोहित भाई। हम इस पल का इंतजार कर रहे थे। 1-2 दिन और देर हो जाता तो मैं भी पहुंच जाता वहां पर। मैं जल्द ही आ रहा हूं।'

Image Credit : BCCI

वहीं, संजू सैमसन ने कहा, 'चेता और उनके परिवार के लिए बेहद खुश हूं।'

Image Credit : BCCI

सूर्यकुमार ने कहा, 'हम लोग को अभी तैयार होना पड़ेगा। एक छोटा साइड आर्म और छोटे छोटे पैड वगेराह सब लेना पड़ेगा, एक नया क्रिकेटर आया है।'

Image Credit : IPL/BCCI

रोहित अभी पर्थ में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ नहीं पाए हैं क्योंकि उन्होंने निजी कारणों से बीसीसीआई से एक टेस्ट का समय मांगा था।

Image Credit : instagram @ rohit sharma ritika sajdeh

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में उनकी भागीदारी अभी भी स्पष्ट नहीं है। पर्थ टेस्ट की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है

Image Credit : instagram @ rohit sharma ritika sajdeh

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बाबा वेंगा ने की इतनी डरावनी भविष्यवाणी

अमर उजाला
Read Now