अमर उजाला
Sun, 5 May 2024
आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं
कोहली ने गुजरात टाइंटस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 42 रन बनाए
इसी के साथ कोहली आईपीएल जीत में 4000 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए। टूर्नामेंट में जीत दर्ज करते हुए कोहली के नाम 4039 रन हो गए हैं
दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन हैं जिन्होंने आईपीएल जीत में 3945 रन बनाए हैं
इसके बाद मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का नंबर आता है जिन्होंने इस दौरान 3918 रन बनाए हैं
डेविड वॉर्नर आईपीएल जीत में 3710 रन बना चुके हैं
सीएसके के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना के बल्ले से टीम को जीत दिलाते हुए 3559 रन निकले हैं
क्या आप 7 सेकेंड के अंदर आइसक्रीम खोज लेंगे? बड़े-बड़े सूरमा हो चुके हैं फेल