अमर उजाला
Thu, 11 April 2024
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं
कोहली आईपीएल 2024 में अबतक 316 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा
कोहली अगर इस मैच में 50 रन बनाने में सफल रहे तो वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे
कोहली ने मुंबई के खिलाफ फिलहाल 32 मैचों में 852 रन बनाए हैं
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल शिखर धवन के नाम है जिन्होंने 28 मैचों में 901 रन बनाए हैं
धवन के बाद केएल राहुल का नंबर है जिन्होंने पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ 867 रन बनाए हैं
दो बड़े चाकुओं से किया जाता है दुनिया का सबसे खतरनाक मसाज