कोहली ने दिनेश कार्तिक के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

अमर उजाला

Fri, 24 May 2024

Image Credit : IPL

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के साथ अपने अनुभवों को साझा किया 

Image Credit : IPL

माना जा रहा है कि कार्तिक अब आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं और यह सीजन उनका आखिरी टूर्नामेंट था

Image Credit : IPL

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच के बाद साथी खिलाड़ियों ने कार्तिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था

Image Credit : IPL

विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाया और शुभकामनाएं दी थी

Image Credit : IPL

कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में 257 मैच खेले। इनमें उन्होंने 4842 रन बनाए जिसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं

Image Credit : IPL

कोहली ने कहा कि जब वह 2022 में आईपीएल में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे उस वक्त कार्तिक ने उनका मनोबल बढ़ाया था

Image Credit : IPL

आरसीबी के पूर्व कप्तान ने कहा कि जब बात कार्तिक की आती है तो वो उनके लिए काफी विशेष होती है

Image Credit : IPL

कोहली ने साथ ही कार्तिक के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कार्तिक शानदार बल्लेबाज हैं और कार्तिक को बल्लेबाजी करते देखना उन्हें पसंद है

Image Credit : IPL

बड़े-बड़े धुरंधर भी तस्वीर में नहीं खोज सके एक वाइन ग्लास

istock
Read Now