अमर उजाला
Tue, 4 April 2023
आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है
आरसीबी के लिए युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं
इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार ने पिछले सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया था
रजत ने आठ मैचों की सात पारियों में 333 रन बनाए थे, इस दौरान उनका औसत 55.50 का रहा था
पाटीदार ने 152.75 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, उन्होंने एक शतक लगाया था
आरसीबी ने कहा- दुर्भाग्य से एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं
रजत पाटीदार ने आईपीएल में अब तक 12 मैच खेले हैं, इस दौरान 404 रन बनाए हैं
CSK के खिलाड़ियों ने ड्वेन ब्रावो की मां को किया बर्थडे विश