अमर उजाला
Wed, 28 February 2024
एक आम भारतीय फैन की तरह स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं
इसका सबूत उनकी लेटेस्ट तस्वीर दे रही है। हाल ही में जडेजा को थाला के रांची स्थित फॉर्म हाउस के बाहर देखा गया
भारत को रांची टेस्ट में जीत दिलाने के बाद जडेजा महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म हाउस पहुंचे, जिसकी तस्वीर उन्होंने साझा की
खास बात ये है कि जडेजा एक खिलाड़ी बनकर नहीं बल्कि फैन बनकर धोनी के फॉर्महाउस पहुंचे
जडेजा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "लीजेंड के घर के सामने एक फैन के रूप में पोज़ करना अच्छा है"
जडेजा और धोनी आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते हैं। दोनों चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और टीम को पांच बार खिताब जिता चुके हैं
आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब एक माह का समय बचा है। 22 मार्च को इस टूर्नामेंट का आगाज होगा जिसका उद्घाटन मैच चेन्नई और आरसीबी के बीच खेला जाएगा
फैशन डिजाइनर हैं हनुमा विहारी की पत्नी, देखें तस्वीरें