अमर उजाला
Thu, 19 September 2024
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की
जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर ली है जिससे भारत अच्छी स्थिति में पहुंच गया है
जडेजा और अश्विन ने इस दौरान अर्धशतक जड़े। जडेजा के टेस्ट करियर का यह 21वां अर्धशतक है
जडेजा ने इसके साथ ही 2017 के बाद भारत के लिए 20वीं बार टेस्ट में 50 प्लस स्कोर बनाया और कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली
रोहित भी टेस्ट में इस दौरान 20 बार 50 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं
भारत के लिए 2017 से टेस्ट में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड चेतेश्वर पुजारा के नाम है जिन्होंने 30 बार ऐसा किया है
विराट कोहली ने इस दौरान टेस्ट में 29 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है
घरेलू टेस्ट में यशस्वी का शानदार रिकॉर्ड, छह मैच खेले और प्रत्येक में अर्धशतक जड़ा