अमर उजाला
Thu, 5 September 2024
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने राजनीति में एंट्री ले ली है। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए हैं।
जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर से बीजेपी विधायक हैं। रिवाबा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जडेजा को लेकर जानकारी शेयर की।
उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि रवींद्र जडेजा ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। जडेजा ने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का एलान किया था
रवींद्र जडेजा पत्नी रिवाबा के साथ कई बार चुनावी कैंपेन में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई रोड शो भी किए। अब रवींद्र जडेजा ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है।
रिवाबा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बन गए हैं
टी20 विश्व कप 2024 के बाद रिवाबा और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी
आंध्र-तेलंगाना में भारी बारिश से हाहाकार; 18 राज्यों पर संकट के बादल