जडेजा-रिवाबा की जोड़ी बेहद दमदार? फोटो देख खुद समझ जाएंगे

अमर उजाला

Sat, 25 November 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की भारतीय स्पिनर्स की जोड़ी विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो सकी

Image Credit : सोशल मीडिया

पूरे टूर्नामेंट में जडेजा शानदार फॉर्म में रहे थे और 16 विकेट निकाले थे, लेकिन फाइनल में ऐसा नहीं हो सका

Image Credit : instagram

जडेजा फिलहाल 34 साल के हैं और उनके अगले विश्व कप में खेलने पर संशय है, क्योंकि तब तक वह 38 साल के हो जाएंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

इस विश्व कप को नहीं जीत पाने के दुख से फिलहाल सभी खिलाड़ी गुजर रहे हैं। जडेजा समेत सीनियर खिलाड़ी फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

जडेजा की पत्नी रिवाबा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक पावर कपल के तौर पर दिख रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

रिवाबा और जडेजा ने तलवार के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। इसके कैप्शन में रिवाबा ने लिखा- कभी ताज की परवाह नहीं की, हमेशा तलवार को तवज्जो दी

Image Credit : सोशल मीडिया

रिवाबा के कैप्शन से लग रहा है कि वह जडेजा से तलवारबाजी सीख रही हैं। जडेजा का अर्धशतक लगाने के बाद तलवारबाजी अंदाज में सेलिब्रेशन काफी चर्चित है

Image Credit : सोशल मीडिया

रिवाबा विश्व कप के दौरान भारत के मैचों में नजर आई थीं। वहीं, जडेजा अब दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर खेलते हुए दिख सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

जसप्रीत बुमराह ने पहली बार शेयर की बेटे अंगद की फोटो

सोशल मीडिया
Read Now