अमर उजाला
Thu, 9 February 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 177 रन पर सिमट गई
जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 47 रन देकर पांच विकेट झटके
जडेजा ने पांच महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की है, अगस्त में एशिया कप के दौरान वह चोटिल हुए थे
यह 11वीं बार है जब टेस्ट में जडेजा ने पारी में पांच विकेट लिए हैं
उनसे आगे अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव, हरभजन सिंह, बीएस चंद्रशेखर, बिशन सिंह बेदी और एसपी गुप्ते हैं
कुंबले ने 35 बार, अश्विन ने 30 बार, कपिल देव ने 23 बार, हरभजन ने 25 बार पारी में पांच विकेट लिए
वहीं, चंद्रशेखर ने 16 बार, बिशन बेदी ने 14 बार और एसपी गुप्ते ने 12 बार पारी में पांच विकेट लिए
जहीर खान, ईशांत शर्मा और जडेजा के नाम 11-11 बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है
रविचंद्रन अश्विन ने इस मामले में अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे