अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को पीछे छोड़ा, टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बने

अमर उजाला

Thu, 24 October 2024

Image Credit : PTI

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली

Image Credit : BCCI

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया है और वह टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए हैं

Image Credit : BCCI

अश्विन के नाम अब लाल गेंद के प्रारूप में 104 मैचों में 531 विकेट पूरे हो गए हैं, जबकि लियोन के नाम 129 मैचों में 530 विकेट हैं 

Image Credit : BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अश्विन अब तक तीन विकेट अपने नाम कर चुके हैं, अश्विन ने पहले सत्र में दो, जबकि दूसरे सत्र में एक विकेट अपने नाम किया

Image Credit : BCCI

अश्विन इस मैच में अब तक कप्तान टॉम लाथम, डेवॉन कॉन्वे और विल यंग को अपना शिकार बना चुके हैं 

Image Credit : BCCI

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैय मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 800 विकेट लिए हैं, अश्विन अभी उनसे काफी पीछे हैं 

Image Credit : BCCI

झीलों के शहर उदयपुर में घूम रहीं धनश्री, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Instagram
Read Now