अमर उजाला
Fri, 16 February 2024
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे हो गए
अश्विन ने शुक्रवार (16 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में जैक क्रॉली को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की
अश्विन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं
अश्विन से पहले पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की थी
अश्विन से पहले आठ गेंदबाज टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं
भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कुंबले हैं, उनके नाम 132 टेस्ट में 619 विकेट हैं
अश्विन सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए
इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया
अश्विन ने 98वें टेस्ट में 500वां विकेट लिया, कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी
इस मामले में शीर्ष पर मुरलीधरन हैं, उन्होंने 87 टेस्ट मैचों में ही 500 विकेट ले लिए थे
अश्विन सबसे कम गेंदों पर 500 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए, उन्होंने 25714 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की
मैक्ग्रा ने सबसे कम 25528 गेंदों पर 500 विकेट लिए हैं
जेम्स एंडरसन ने 28150 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 28430 गेंदों पर 500 विकेट लिए
आकाश चोपड़ा के सवाल पर सरफराज के पिता का जवाब दिल जीत लेगा