अमर उजाला
Fri, 30 August 2024
रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की हालिया हार के बाद दुनियाभर के फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स ने शान मसूद की टीम का जमकर मजाक बनाया था।
अब इस मैच पर अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए पहचाने जाने वाले रविचंद्रन अश्विन ने भी बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर बात कही
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'टीमें इस तरह की पिच पर आत्मसमर्पण नहीं करतीं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मजबूत टीमें पहले बल्लेबाजी करती हैं और बड़े स्कोर बनाती हैं
उन्होंने कहा, 'जब मैंने मैच के हाईलाइट्स देखे, तो मुझे समझ में आया कि अंतिम दिन तक पाकिस्तान की टीम थक कर हार गई। मैंने लंबे समय से ऐसा नहीं देखा है'
अश्विन ने इस बात पर हैरानी जताई कि दूसरी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाज सस्ते में कैसे आउट हो गए। अश्विन ने पाकिस्तान के निचले क्रम की कड़ी आलोचना की।
अश्विन ने कहा, 'अंत में जब मोहम्मद रिजवान लड़ कर रहे थे तो नसीम शाह ने शॉट खेला और सस्ते में आउट हो गए। मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ। पिच में कुछ भी नहीं था
रिजवान पूरे मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी के स्टार रहे। पाकिस्तान ने जब पहली पारी घोषित की थी तब वह 171 रन बनाकर नाबाद थे, लेकिन दूसरी पारी में मुश्किल परिस्थितियों के बीच 51 रन की जुझारू पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रदर्शन विश्लेषक प्रसन्ना रमन ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी की आलोचना में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश के पास कोई रहस्यमयी स्पिनर या कलाई का स्पिनर नहीं है। कोई खतरा नहीं है।
उन्होंने कहा, 'अगर आप घरेलू मैदान पर इस तरह की पिच पर चार सत्र तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते तो इसका सिर्फ एक ही मतलब हो सकता है। डिवीजन 1 और डिवीजन 2 क्रिकेट को लाने की जरूरत है। नहीं तो पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट बर्बाद हो जाएगा।'
पहले माफी मांगी, अब मालवण किले का किया दौरा