अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले लियोन को लेकर क्या कहा?

अमर उजाला

Mon, 18 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन की जमकर तारीफ की है

Image Credit : सोशल मीडिया

लियोन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों से जीता

Image Credit : सोशल मीडिया

लियोन ने दूसरी पारी में दो विकेट चटकाए जिससे पाकिस्तान की टीम सिर्फ 89 रन पर ढेर हो गई

Image Credit : सोशल मीडिया

अश्विन ने सोशल मीडिया पर लियोन को उनकी बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और यहां तक कि 500 विकेट पूरे करने के बाद उन्हें  सर्वकालिक महान ('G.O.A.T'/ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) भी कहा

Image Credit : सोशल मीडिया

अश्विन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, '500 टेस्ट विकेट लेने वाला दुनिया का आठवां गेंदबाज और इतिहास का दूसरा ऑफ स्पिनर (पहले मुरलीधरन)। आपको बधाई दोस्त लियोन

Image Credit : सोशल मीडिया

अश्विन ने इसके साथ ही दो बकरी के इमोजी लगाए हैं, जो G.O.A.T को दर्शाता है। लियोन ने पर्थ टेस्ट की शुरुआत  496 विकेट से की थी और पहली पारी में 499 पर रुक गए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

चौथे दिन पाकिस्तान की दूसरी पारी में फहीम अशरफ को आउट करके 500 विकेट पूरे किए। इसके बाद इसी ओवर में आमिर जमाल को आउट कर अपना 501वां विकेट लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

साई सुदर्शन का ड्रीम डेब्यू, अर्धशतक लगाकर राहुल-उथप्पा के क्लब में शामिल

सोशल मीडिया
Read Now