अमर उजाला
Mon, 18 December 2023
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन की जमकर तारीफ की है
लियोन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों से जीता
लियोन ने दूसरी पारी में दो विकेट चटकाए जिससे पाकिस्तान की टीम सिर्फ 89 रन पर ढेर हो गई
अश्विन ने सोशल मीडिया पर लियोन को उनकी बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और यहां तक कि 500 विकेट पूरे करने के बाद उन्हें सर्वकालिक महान ('G.O.A.T'/ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) भी कहा
अश्विन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, '500 टेस्ट विकेट लेने वाला दुनिया का आठवां गेंदबाज और इतिहास का दूसरा ऑफ स्पिनर (पहले मुरलीधरन)। आपको बधाई दोस्त लियोन
अश्विन ने इसके साथ ही दो बकरी के इमोजी लगाए हैं, जो G.O.A.T को दर्शाता है। लियोन ने पर्थ टेस्ट की शुरुआत 496 विकेट से की थी और पहली पारी में 499 पर रुक गए थे
चौथे दिन पाकिस्तान की दूसरी पारी में फहीम अशरफ को आउट करके 500 विकेट पूरे किए। इसके बाद इसी ओवर में आमिर जमाल को आउट कर अपना 501वां विकेट लिया
साई सुदर्शन का ड्रीम डेब्यू, अर्धशतक लगाकर राहुल-उथप्पा के क्लब में शामिल