अमर उजाला
Sat, 21 September 2024
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में प्रभावित किया
अश्विन ने पहली पारी में बल्ले से दम दिखाया और दूसरी पारी में अब तक तीन विकेट ले चुके हैं
इसके साथ ही अश्विन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह टेस्ट प्रारूप में चौथी पारी में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं
अश्विन के नाम टेस्ट की चौथी पारी में 96 विकेट हो गए हैं जो भारत के लिए किसी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक है। अश्विन ने यह उपलब्धि 35वीं पारी में हासिल की
अश्विन के बाद अनिल कुंबले का नंबर है जिसने 35 पारी में 94 विकेट लिए थे
अश्विन की शानदार गेंदबाजी से भारत बांग्लादेश के चार विकेट गिराने में सफल रहा है
किंग कोबरा से भी खतरनाक है ये मछली, शिकार को पकड़ने के लिए बदलती है रंग