अमर उजाला
Sat, 21 September 2024
राशिद खान ने शुक्रवार को शारजाह में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान के लिए शानदार फॉर्म में दिखे।
अफगानिस्तान के स्टार ने पांच विकेट लिए। अफगानिस्तान ने 311 रनों का बचाव करते हुए दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 134 रनों पर रोक दिया।
राशिद वनडे क्रिकेट के 53 साल के इतिहास में अपने जन्मदिन पर पांच विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। राशिद शुक्रवार को 26 साल के हो गए।
इससे पहले जन्मदिन पर वनडे खेलते हुए एक गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ आंकड़े - 12/4 के थे, जो दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलेंडर ने 2007 में बेलफाल्ट में आयरलैंड के खिलाफ हासिल किए थे
इसके अलावा 2010 में कार्डिफ में स्टुअर्ट ब्रॉड ने जन्मदिन पर वनडे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रन देकर चार विकेट झटके थे।
स्पिनर राशिद खान के पांच विकेट की शानदार गेंदबाजी की मदद से अफगानिस्तान ने शुक्रवार को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 177 रन से हराकर पहली वनडे सीरीज में जीत दर्ज की।
अफगानिस्तान की वनडे में रनों के हिसाब से 177 रन की जीत सबसे बड़ी जीत है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सर्वश्रेष्ठ 154 रन की जीत से बेहतर है।
अफगानिस्तान ने बुधवार को पहला मैच छह विकेट से जीता था और शुक्रवार की जीत से उसने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
IND vs BAN: आगे-पीछे आप ही हो...पंत ने लिए जडेजा से मजे, वीडियो वायरल