सुपर-8 से पहले मिली हार से नाखुश राशिद खान, बताया WI के खिलाफ कहां हुई गलती

अमर उजाला

Tue, 18 June 2024

Image Credit : ICC/T20 World Cup

वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया

Image Credit : ICC/T20 World Cup

टी20 विश्व कप 2024 का 40वें मैच में निकोलस पूरन की 98 रनों की दमदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए

Image Credit : ICC/T20 World Cup

जवाब में अफगानिस्तान की टीम 16.2 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। इब्राहिम जादरान (38) के अलावा उनका कोई बल्लेबाज नहीं चला

Image Credit : ICC/T20 World Cup

इसी के साथ वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला 104 रन से जीत लिया। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को पहली शिकस्त मिली

Image Credit : ICC/T20 World Cup

मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने बताया कि सुपर-8 से पहले मिली इस हार से उनकी टीम सीखेगी

Image Credit : ICC/T20 World Cup

दिग्गज स्पिनर ने कहा, "हम सुपर-8 में पहुंच चुके हैं। आने वाली पिचें अलग-अलग होंगी... हम उनके हिसाब से खुद को ढाल लेंगे। यह अच्छी सीख है कि यह हार इस स्तर पर हुई, न कि करो या मरो वाले खेल में"

Image Credit : ICC/T20 World Cup

राशिद ने माना कि वेस्टइंडीज के पावरप्ले में 92 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया था

Image Credit : ICC/T20 World Cup

पीएनजी के खिलाफ फर्ग्यूसन ने रचा इतिहास, चार ओवर मेडन डाले

ICC
Read Now