अजय जडेजा ने हार्दिक पांड्या की चोट पर कसा तंज, जानें

अमर उजाला

Tue, 5 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

विश्व कप में शुरुआती तीन मैच खेलने वाले हार्दिक पांड्या को तीसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ चोट का सामना करना पड़ा था

Image Credit : BCCI/Twitter

इसके बाद वह पूरे विश्व कप से बाहर हो गए थे। हार्दिक को न तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज और न ही दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुना गया है

Image Credit : IPL/BCCI

हार्दिक विश्व कप में भारतीय टीम के उपकप्तान रहे थे और फिलहाल टी20 में कप्तानी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह 2024 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक की विस्फोटक बल्लेबाजी और तूफानी रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता उन्हें कीमती खिलाड़ी बनाती है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने हार्दिक पर तंज कसा है

Image Credit : सोशल मीडिया

हार्दिक को दुर्लभ प्रतिभा कहे जाने को लेकर जडेजा का बयान सामने आया। जडेजा ने कहा- आपने इसका सही मतलब नहीं समझा

Image Credit : IPL/BCCI

जडेजा ने कहा- वह एक दुर्लभ प्रतिभा हैं और शायद ही कभी मैदान पर दिखते हैं (वह एक रेयर टैलेंट हैं और रेयरली ग्राउंड पर दिखते हैं)। यह कभी-कभार होने वाली चीज है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस भूतिया सेब को खा नहीं सकता कोई, देखें अजीबोगरीब फल की तस्वीर

istock
Read Now