अमर उजाला
Sat, 25 January 2025
रोहित शर्मा का रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में वापसी कुछ खिलाड़ियों के लिए मुश्किल भरा फैसला रहा। इनमें 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे शामिल हैं
मुंबई के ओपनर आयुष को पिछले मैच में शतक बनाने के बावजूद जम्मू कश्मीर के खिलाफ मैच में बाहर किया गया
म्हात्रे का अब तक का अभियान शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में 40.09 की औसत से 441 रन बनाए, लेकिन रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों की वापसी की उन्हें कीमत चुकानी पड़ी
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में रोहित के बल्ले से फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने म्हात्रे को बाहर किए जाने को लेकर मुंबई की टीम को ट्रोल किया।
हालांकि, अब आयुष ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और रोहित की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने आलोचना कर रहे लोगों को कड़ा जवाब दिया है
म्हात्रे ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'टीवी पर रोहित को बल्लेबाजी करते देख क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने आदर्श के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना मेरे लिए शानदार क्षण था। आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ सीखना है
म्हात्रे ने इंस्टाग्राम पर हिटमैन के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। मुंबई के आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच में म्हात्रे ने सर्विसेज के खिलाफ 116 रन बनाए थे।
सिर्फ रोहित ही नहीं बल्कि रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने वाले अन्य सीनियर भारतीय सितारे भी फ्लॉप रहे। यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और कप्तान अजिंक्य रहाणे भी फेल रहे।
बीसीसीआई ने अपने नए 10 नियमों में खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य कर दिया है। यहां तक कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली भी रणजी ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे
पाकिस्तान के लिए जो कादिर-सकलेन नहीं कर सके, वो 38 साल के स्पिनर ने कर दिखाया