अमर उजाला
Mon, 22 April 2024
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला जा रहा है
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही
राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट किया
बोल्ट आईपीएल में पहले ओवर में 26 शिकार कर चुके हैं और शुरुआती ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं
दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार हैं जो पहले ओवर में 25 विकेट ले चुके हैं
प्रवीण कुमार 15 विकेटों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं
राजस्थान के संदीप शर्मा आईपीएल के पहले ओवर में 13 विकेट ले चुके हैं
सीएसके के दीपक चाहर और मुंबई इंडियंस के जहीर खान के नाम पहले ओवर में 12 विकेट हैं
तस्वीर में छिपी है एक बिल्ली, क्या 4 सेकेंड में खोज पाएंगे आप?