अमर उजाला
Mon, 19 August 2024
पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने बेंगलुरु में महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 2024 टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया
18 अगस्त को टूर्नामेंट के सातवें मैच में गुलबर्गा मिस्टिक्स के खिलाफ मैसूर वॉरियर्स के लिए बल्लेबाजी करते हुए समित ने शानदार बल्लेबाजी की
पहले मैच में सिर्फ सात रन बनाकर आउट होने वाले राहुल द्रविड़ के बेटे ने दूसरे मैच में 24 गेंदों पर एक छक्के और चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए
वॉरियर्स की एक समय चौथे ओवर में 18 रन पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। यहां से समित और करुण ने धमाका किया और टीम को संकट से बाहर निकाला
दोनों न तीसरे विकेट के लिए करुण नायर के साथ 83 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। करुण नायर ने 35 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 66 रन बनाए
वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 196 रन बनाए। समित द्रविड़ की पारी का एक छक्का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
समित ने 10वें ओवर में गुलबर्गा मिस्टिक्स के लेग स्पिनर प्रवीण दुबे की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। उन्होंने इन साइट आउट शॉट से छह रन बटोरे
समित कर्नाटक के एक होनहार ऑलराउंडर हैं और 2023-24 कूच बिहार ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में आए थे
मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कर्नाटक के खिताब जीतने वाले अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, उन्होंने आठ मैचों में 362 रन बनाए थे
This browser does not support the video element.
उनकी सबसे बेहतरीन पारी जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 98 रन की थी। इसके अलावा समित ने गेंदबाजी में भी कमाल किया था। उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए थे
क्या खतरे में है सुनीता विलियम्स? सामने ये बड़ी खबर