राहुल द्रविड़ ने की ऋषभ पंत की तारीफ, धोनी से तुलना करते हुए कही यह बात

अमर उजाला

Wed, 4 December 2024

Image Credit : BCCI
पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से पैदा हुई कमी को ऋषभ पंत ने तुरंत भर दिया।
Image Credit : BCCI
दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पंत ने गाबा में चौथे टेस्ट में 89 रन की मैच विजयी पारी खेली और सीरीज में 274 रन बनाकर 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Image Credit : BCCI
द्रविड़ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, धोनी के जाने के बाद आपको लगा होगा कि शायद किसी को भी उसकी जगह लेने में समय लगेगा। मैं यह नहीं कह रहा कि उसने उनकी जगह ले ली है लेकिन निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है।
Image Credit : BCCI
भारत के पूर्व कप्तान और कोच ने कहा, पंत को गाबा में उस टेस्ट मैच को जीतने के लिए 89 रन बनाते हुए देखना, जब सब कुछ दांव पर लगा हुआ था और टीम इतनी कमजोर थी, उस तरह के दबाव में उस तरह का प्रदर्शन करना–बेहद शानदार।
Image Credit : Twitter
उस दौरे पर पंत ने पांच पारियों में दो अर्धशतक की मदद से 68.50 की औसत से रन बनाए और भारत ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी।
Image Credit : BCCI
भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रन से जीतकर मौजूदा टेस्ट सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली है।
Image Credit : BCCI
द्रविड़ ने कहा, मुझे लगता है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन किया है – वहां सीरीज जीतना बहुत मायने रखता है।
Image Credit : BCCI

फोटो में मोटू के बीच लिखा है पतलू, 8 सेकेंड में खोजने वाला माना जाएगा जीनियस

अमर उजाला
Read Now