अमर उजाला
Wed, 6 September 2023
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भारत में होने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सोशल मीडिया पर यह एलान किया है
30 वर्षीय डिकॉक ने दिसंबर 2021 में टेस्ट क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया था कि वह अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं
हाल ही में बाएं हाथ के बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया था
हालांकि, सात सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में उनके भाग लेने की संभावना है
अभी तक उन्होंने 140 वनडे में 5966 रन बनाए हैं। उन्होंने 54 टेस्ट में 3300 और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2277 रन बनाए हैं
राहुल के घर जन्मी बिटिया, शेयर की फोटो