अमर उजाला
Thu, 12 December 2024
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है। 13 दिसंबर को दोनों सेमीफाइनल और 15 दिसंबर को फाइनल खेला जाना है
सेमीफाइनल में बड़ौदा के सामने मुंबई और दिल्ली के सामने मध्य प्रदेश की चुनौती होगी। तीनों मैच बंगलूरू में खेले जाएंगे
मुंबई की टीम ने अभी तक अच्छा खेल दिखाया है। हालांकि, टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ कुछ खास नहीं कर सके हैं
उन्होंने अब तक सात पारियों में 179 रन बनाए हैं। इस दौरान दो बार वह शून्य पर भी आउट हुए। इसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है
उनका हाईएस्ट स्कोर इस सीजन 26 गेंद में 49 रन का रहा है, जो उन्होंने विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में बनाए थे
पृथ्वी को आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। वह पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे
फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पृथ्वी का बल्ला सेमीफाइनल में बड़ौदा के खिलाफ चलेगा और वह आईपीएल फ्रेंचाइजी को करारा जवाब देंगे
6 पारी...283 रन...1 शतक, SMAT में चला 26.75 करोड़ के श्रेयस अय्यर का बल्ला