अमर उजाला
Mon, 19 February 2024
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं
प्रसिद्ध कृष्णा का जन्म बेंगलुरू में हुआ था। उनके पिता मुरली कृष्णा क्रिकेटर थे और उनकी मां कलावती वॉलीबॉल प्लेयर थीं
140 किमी की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले कृष्णा ने छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था
14 की उम्र में उन्होंने कर्नाटक की अंडर 14 टीम के लिए खेला। 2015 में उन्होंने कर्नाटक की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरु किया
इस खिलाड़ी ने साल 2017 में अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत विजय हजारे ट्रॉफी से की थी और 13 विकेट हासिल किए थे
2021 में प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। अब तक भारत के लिए वह 17 मैचों में 29 विकेट हासिल कर चुके हैं
2023 में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया। वह भारत के लिए पांच टी20 मैच खेल चुके हैं जिनमें कृष्णा ने आठ विकेट लिए हैं
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 वर्षीय गेंदबाज ने टेस्ट डेब्यू किया। अब तक वह दो मुकाबलों में दो विकेट हासिल कर चुके हैं
टेस्ट में 2002 के बाद इन भारतीय बल्लेबाजों ने एक ओवर में लगाए तीन छक्के