अमर उजाला
Mon, 15 January 2024
बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट कूचबिहार ट्रॉफी में कर्नाटक के बल्लेबाज प्रखर चतुर्वेदी ने इतिहास रच दिया
प्रखर ने इस अंडर-19 प्रतियोगिता के फाइनल में मुंबई के खिलाफ नाबाद 404 रन की पारी खेली
प्रखर ने कर्नाटक के लिए पारी की शुरुआत की और पारी घोषित करने तक नाबाद रहे
प्रखर ने 638 गेंदों का सामना करते हुए 46 चौके और तीन छक्के लगाए
प्रखर कूचबिहार ट्रॉफी के फाइनल में एक पारी में 400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं
प्रखर कूचबिहार ट्रॉफी के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए
प्रखर ने भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया
युवराज सिंह ने 1999 में पंजाब की ओर से खेलते हुए बिहार के खिलाफ कूचबिहार ट्रॉफी के फाइनल में 358 रन बनाए थे
टूटते तारे और गिरते तारे में क्या है अंतर? हैरान करने वाली है हकीकत