अमर उजाला
Mon, 24 June 2024
वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है
अब तक 50 मुकाबले खेले जा चुके हैं। ग्रुप-2 से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है
वहीं, मेजबान वेस्टइंडीज का पत्ता कट चुका है। टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है
मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक कुल 450 छक्के लगे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने इस विश्व कप में सबसे लंबा छक्का लगाया है
उन्होंने युगांडा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 107 मीटर का छक्का लगाया था
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 106 मीटर का छक्का लगाया
नेपाल के सोमपाल कमी ने भी अपने बल्ले की ताकत दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 105 मीटर का छक्का लगाया
अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 105 मीटर का छक्का लगाया
जोस बटलर ने अमेरिका के खिलाफ मैच में 104 मीटर का छक्का लगाया
स्मृति मंधाना ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वनडे में हासिल की खास उपलब्धि