अमर उजाला
Sun, 16 June 2024
टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस मैच में स्कॉटलैंड ने कंगारुओं के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा था
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टोइनिस ने 29 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली
उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह ओमान के खिलाफ मैच के बाद उनका दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा
इस विश्व कप में अब तक चार खिलाड़ी दो-दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। इनमें स्टोइनिस के अलावा ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी है
ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा ने भी दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। वहीं, भारत और अफगानिस्तान का एक-एक खिलाड़ी भी लिस्ट में है
टी20 विश्व कप 2024 में भारत के बुमराह और अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी भी दो-दो बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं
मार्कस स्टोइनिस के पास अब टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार (3) हैं
अफवाहों के बीच शुभमन गिल ने रोहित के साझा की तस्वीर, कही ये बात