ICC रैंकिंग में तीनों फॉर्मेंट में नंबर-1 का ताज हासिल करने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किए इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बुमराह ने ICC की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 का ताज हासिल कर लिया 881 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज हैं इससे पहले बुमराह वनडे और टी20 में भी नंबर 1 गेंदबाज रह चुके हैं ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग ICC की रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में शीर्ष पर रह चुके हैं इस लिस्ट में बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर शाकिब अल हसन ऑलराउंडर्स के तौर पर आईसीसी की रैंकिंग में टॉप पर रह चुके हैं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली जो इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वह भी तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 बल्लेबाज रह चुके हैं /