मोईन अली ही नहीं, रायुडू-अफरीदी समेत ये क्रिकेटर्स भी संन्यास से आ चुके हैं वापस

अमर उजाला

Thu, 8 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस ले लिया है, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

एशेज की शुरुआत 16 जून से एजबेस्टन में होने जा रही है, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे

Image Credit : twitter@ICC

35 साल के मोईन ने 2021 में भारत दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, हालांकि अब उन्होंने वापसी का एलान किया और जैक लीच की जगह स्क्वॉड में आए

Image Credit : सोशल मीडिया

मोईन से पहले भी कई क्रिकेटर ने संन्यास पर यू-टर्न लिया है और फिर से क्रिकेट खेलने लगे, आइए जानते हैं...

Image Credit : सोशल मीडिया

अंबाती रायुडू

रायुडू ने आईपीएल 2022 के बाद संन्यास का ट्वीट किया था, लेकिन कुछ देर बाद ही ट्वीट डिलीट कर संन्यास से वापसी की थी

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि आईपीएल 2023 के रायुडू ने पूरी तरह से संन्यास ले लिया। इसकी घोषणा करते वक्त उन्होंने कहा था- नो यू टर्न

Image Credit : IPL/BCCI

इमरान खान

संन्यास से वापसी के मामले में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स सबसे आगे हैं, इमरान ने 1987 में संन्यास ले लिया था, फिर तत्कालीन राष्ट्रपति के कहने पर वापसी की और पाकिस्तान को 1992 वर्ल्ड कप जिताया
Image Credit : सोशल मीडिया

जावेद मियांदाद

मियांदाद ने 1996 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लिया था, लेकिन 10 दिन बाद ही उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की
Image Credit : सोशल मीडिया

शाहिद अफरीदी

अफरीदी ने 2010 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, मगर वापसी करते हुए 2011 वर्ल्ड कप खेले। सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद फिर रिटायरमेंट की घोषणा की, लेकिन फिर से लौट आए। 2016 में पूरी तरह से क्रिकेट को अलविदा कह दिया
Image Credit : सोशल मीडिया

ब्रेंडन टेलर

जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने 2015 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, क्योंकि काउंटी क्रिकेट में उनका करार था, काउंटी क्रिकेट में करार पूरा होने के बाद एक बार फिर जिम्बाब्वे की टीम में वापसी की थी

Image Credit : सोशल मीडिया

जवागल श्रीनाथ

श्रीनाथ ने 2002 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन फिर सौरव गांगुली के कहने पर वापसी की थी, 2003 वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में उनका अहम योगदान था

Image Credit : सोशल मीडिया

WTC फाइनल में क्या भारत दोहरा पाएगा 22 साल पुराना इतिहास?

ICC
Read Now